Showing posts with label Dreams. Show all posts
Showing posts with label Dreams. Show all posts

Sunday, May 01, 2016

भाग्यशाली सुनहरे सपने........

स्वप्न मनुष्य के लिए बड़े ही आकर्षक लुभावने और रहस्यमय होते है. डरावने और बुरे स्वप्न जहां उसे भयभीत करते है. वहीं दिलचस्प, मनोहारी और अच्छे स्वप्न उसे आत्मविभोर कर देते है. रात्री में सुप्त अवस्था में देखे गए स्वप्नों के स्वप्न जाल में घिरा वह सारा दिन एक अजीब सी खुशी का अनुभव करता है.एक अजीब सी ऊर्जा उसके भीतर प्रवाहित होती रहती है.
मनुष्य स्वभाव ही ऐसा है, जो बुरे स्वप्न के फल को भी जानना चाहता है.और अच्छे स्वप्न के फल को भी जानने के लिए उत्सुक रहता है. आखिर स्वप्न क्या है, जो सदियों से मनुष्य को अपने शुभ अशुभ संकेतों द्वारा सचेत करता रहा है. असल में स्वप्न व्यक्ति के व्यक्तित्व का एक ऐसा “भाग्य सूचक” है. जो वह सब कुछ उसको निन्द्रावस्था में बता जाता है. जो उसके जीवन में शुभ अशुभ घटने वाला होता है. ऐसी सूक्ष्म और प्रामाणिक जानकारी मनुष्य को किसी भी पद्धति से नहीं मिल सकती है.

कुछ स्वप्न बड़े ही विचित्र और आश्चर्यजनक होते है. व्यक्ति उन्हें देख कर अवाक रह जाता है. कि वह स्वप्न में कैसे आसमान में उड़ रहा था. कुछ स्वप्न ऐसे भी होते है. जो भविष्य में घटने वाली शुभ अशुभ घटनाओं का बोध कराते है. और कुछ स्वप्न बिलकुल ही मानव जीवन की सच्चाइयो से जुड़े होते है.ये स्वप्न भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं.


कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो हमें धन लाभ होने के बारे में पहले से ही बता देते हैं.आवश्यकता है

बस उन सपनों को समझने की.

आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में जो लक्ष्मी (धन) आगमन के बारे में

हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं..ये हैं वो स्वप्न है....

यदि कोई सपने में देखे कि उस पर कानूनी मुकदमा चलाया जा रहा है, जिसमें वह निर्दोष छूट गया है, तो उसे अतुल धन संपदा की प्राप्ति होती है।


स्वप्न में जो व्यक्ति सपने में मोती, मूंगा, हार, 
मुकुट आदि देखता है, उसके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती है.




जिस व्यक्ति को स्वप्न में कुम्हार घड़ा बनाता 

हुआ दिखाई देता है, उसे बहुत धन लाभ होता है।

यदि आप सपने में स्वयं को कच्छा पहनकर कपड़े में बटन लगाता देखता है, तो उसे धन के साथ मान-सम्मान भी मिलता है।

यदि आप स्वप्न में किसी को चेक लिखकर देता है, तो उसे विरासत में धन मिलता है तथा उसके व्यवसाय में भी वृद्धि होती है।

सपने में माचिस जला रहे है तो रुका हुआ या डूबा हुआ धन प्राप्त होता है..किसी को आप सपने में उधार दे रहे है तो अत्यधिक धन मिलता है. 

सपने में अगर आपके गर्दन में मोच आयें या पका हुआ संतरा देखें तो धन संपत्ति का जल्दी लाभ मिलता है.

फल और फूल आप सपने में खा रहे है या धुम्रपान कर रहे है,या उलटी, मल मूत्र को खा रहे है, अथवा अपनी प्रेमिका या प्रेमी से सम्बन्ध विच्छेद कर रहे है. तो भी इस स्वप्न अनुसार अचानक धन की प्राप्ति का योग बन रहा है.

स्वप्न में ऊंट दिखाई देना तथा हरे हरे बाग़ फुलवारी देखना, स्वप्न में ही गड़ा हुआ धन देखना भी धन मिलने का योग बनाता है.

जो व्यक्ति सपने में स्वयं को केश विहीन (गंजा) देखता है, उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है.

जो सपने में खेत में पके हुए गेहूं देखता है, वह शीघ्र ही धनवान बन जाता है.

सपने में जिसके दाहिने हाथ में सफेद रंग का सांप काट ले, उसे बहुत से धन की प्राप्ति होती है.

यदि कोई सपने में अपने सीने को खुजाता है, तो उसे विरासत में संपत्ति मिलती है.


यदि कोई सपने में आंख खुजाता है, तो धन लाभ होता है.


शुभमस्तु !!