Showing posts with label Jyotish. Show all posts
Showing posts with label Jyotish. Show all posts
Monday, May 09, 2016
Monday, May 02, 2016
हथेली व रेखाओं पर तिल का फल......
मनुष्य शरीर पर तिल किसी भी अंग पर कहीं भी और कभी भी हो सकते हैं. तथा प्रत्येक तिल का अपना अलग स्वभाव तथा शुभ अशुभ फल होता है, हर तिल के अंदर मनुष्य की प्रकृति का कोई न कोई राज छिपा होता है, जिस व्यक्ति के हाथ में तिल होता है
वह बहुत धनवान होता है,ऐसा सभी लोग सोचते है या ऐसी धारणा बनी हुयी है,कि उसे जीवन भर रूपए-पैसे से संबंधित कभी किसी समस्या का
सामना नहीं करना पड़ता लेकिन सच्चाई में इस प्रकार का कुछ भी असर दिखाई नही देता है..हथेली पर जो
तिल होते हैं उनके अपने शुभ और अशुभ प्रभाव होते हैं.
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली की रेखाएं बनती-बिगड़ती
रहती हैं, कभी-कभी हथेली में काले तिल भी बन जाते हैं.हथेली के
अलग-अलग भागों पर बनने वाले तिल अलग-अलग बातों की भविष्यवाणी करते हैं.
हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल
होने से व्यक्ति के विचारों की पवित्रता खत्म हो सकती है.
जिन लोगों की हथेली में चंद्र
पर्वत पर तिल स्थित है, उन्हें पानी (नदी, तालाब, कुएं, समुद्र) से सावधान रहना चाहिए. इन लोगों के विवाह में भी देर हो सकती है.
चंद्रपर्वत पर तिल
होने से व्यक्ति का मन चंचल और बेचैन रहता है. इन्हें इनका प्यार नहीं मिल पाता और
जीवन में पग-पग परअसफलता इनके साथ रहती है. शादी में भी समस्याएं आती हैं.उनकी
माता का स्वास्थ्य भी ढीला रहता है.
यदि गुरु पर्वत पर तिल होता है
तो विवाह में परेशानियां आती हैं.किसी भी काम में उचित सफलता प्राप्त नहीं हो
पाती है.
शनि पर्वत पर तिल होने से
विवाह में विलंब होता है और वैवाहिक जीवन भी संतोषजनक नहीं रहता है.
सूर्य पर्वत पर तिल है तो यह
मान-सम्मान के लिए शुभ नहीं होता है, सूर्य पर्वत पर तिल हो तो
व्यक्ति को समाज
में अपमान का सामना करना पड़ सकता है,
सूर्य पर्वत अर्थात अनामिका
उंगली के नीचे की जगह पर तिल होने का अर्थ है कि सूर्य से जिन क्षेत्रों का
संबंध है उनसे आपको कष्ट हो सकता है जैसे सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों में अथवा
रोजगार कमाने में सम्स्याएं आसकती हैं.
किसी व्यक्ति की हथेली के
बुध पर्वत पर तिल का निशान बन जाता है तो अचानक कोई नुकसान हो सकता है, बुध पर्वत
सबसे छोटी उंगली के नीचे स्थित होता है, जब हथेली में ऐसी स्थिति बने तो
सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए,
छोटी उंगली पर तिल हो तो अपार धन संपत्ति के मालिक होते हैं, लेकिन जीवन में कोई न कोई परेशानी सिर उठाए रखती है.
मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभता का संकेत
है यह मंगलप्रद होता है लेकिन मध्यमा के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तो यह अशुभता
का संचार करता है.
ऐसे लोगों का भाग्य इनका साथ नहीं देता। जीवन
में इन्हें बहुत बार असफलताओं से रूबरू होना पड़ता है. कड़े संघर्ष के बाद ही जीवन
में इन्हें कुछ प्राप्त होता है.
अनामिका उंगली पर तिल होने का अर्थ है
सरकारी क्षेत्रों में लाभ और समाज में मान यश की प्राप्ति। ऐसे व्यक्ति समद्ध और
धनाढ्य भी होते हैं.
हाथ के अंगूठे पर तिल का निशान होने से
व्यक्ति बातूनी, मेहनती और न्यायप्रिय होता है.अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल हो तो
व्यक्ति के बहुत सारे प्रेम संबंध बनते बिगड़ते हैं.जिस कारण उन्हें जीवन में
बहुत बार हानि भी उठानी पड़ती है. ऐसे लोग कामुक और अत्यधिक खर्चीले स्वभाव के होते
हैं लेकिन जीवन में कभी भी इन्हें धन की कमी नहीं होती.
बाईं हथेली में तिल होने से व्यक्ति खूब
दौलत कमाता है लेकिन अपने खर्चीले स्वभाव के कारण कमाए पैसे को जोड़ नहीं पाता.
दाईं हाथ के ऊपरी भाग पर तिल होने से
व्यक्ति धन-धान्य से संपन्न होता है.
रेखाओं पर तिल:-
जीवन रेखा पर तिल
स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इस रेखा पर तिल हो तो गंभीर रोग हो
सकता है.
हथेली में मस्तिष्क रेखा पर
तिल हो तो व्यक्ति को सिर से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
हृदय रेखा पर तिल स्वास्थ्य के
लिए अच्छा नहीं होता है.
भाग्य रेखा पर तिल होने पर
व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है,ऐसी स्थिति में व्यक्ति को कड़ी मेहनत
करना पड़ती है, लेकिन आशा के अनुरूप फल प्राप्त नहीं हो पाता है.
विवाह रेखा पर तिल होने से
विवाह में देरी हो सकती है,वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता
है.
शुभमस्तु !!
Subscribe to:
Posts (Atom)

